


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितम्बर 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गाबास में टोडरमल कुंए का संचालन करने वाले एक बुजुर्ग के उसी कुंए में गिर जाने की सूचना के पांच घंटें बाद भी उन्हें निकालने के कोई प्रयास प्रशासन द्वारा शुरू नहीं किए गए है। ऐसे में परिजनों सहित मौके पर जुटी भीड़ प्रशासन पर अमानवीय रवैया अपनाने का आरोप लगा रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय रामलाल पुत्र सुरजाराम माली टोडरमल कुंए का संचालन करते थे एवं इस ओपन वैल से मोहल्ले के लोग भी आवश्यकतानुसार पानी लेते थे। लेकिन करीब 2 माह पहले कुंआ बंद हो गया था। शनिवार को सुबह रामलाल के परिजन उन्हें संभालने कुंए पर आए तो देखा कि वो वहां नहीं है एवं ओपन वैल का ऊपर से लगा हुआ गेट भी खुला पड़ा है। पास में ही चप्पलें, मोबाईल पड़े होने के कारण उनके कुंए में गिर जाने का अंदेशा लगाते हुए रामलाल के पुत्र मुकेश ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची एवं नगरपालिका को भी सूचित किया। लेकिन सुबह दस बजे सूचना देने के बाद भी दोपहर 3 बजे तक कुंए में से उन्हें निकालने का कोई प्रयास शुरू नहीं हो पाया है। मौके पर पुलिस जवान तो तैनात है एवं अब कुछ देर में लोरिंग मशीन पहुंचने की बात कही जा रही है। अधिक जानकारी के लिए जुड़ें रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ, लिंक पर क्लिक कर देखें मौके का वीडियो- https://www.facebook.com/share/v/14wxwxBgFvT/








