


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2026। गुरूवार को सुबह सुबह पालिका कार्मिकों का दल मुख्य बाजार में पोस्ट ऑफिस के पास स्थित दुकानें तोड़ने पहुंचा और इस मामले में दुकानदारों ने जमकर पालिका दस्ते का विरोध जताया। इस मामले में एक ओर अपडेट आई है। एडवोकेट मोहनलाल सोनी ने अधिशाषी अधिकारी और प्रशासक पालिका को कानूनी नोटिस थमा दिए है। सोनी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके मुवक्किल शंकरलाल सुनार, फारूख पिंजारा, जावेदा पत्नी बाबूखां तेली, मोहम्मद पिंजारा, महबूब पिंजारा, अकबर तेली की दुकानें मंडी वाले कुंए के पास स्थित है। इन्हीं दुकानों पर जेसीबी लेकर पालिका कर्मी तोड़ने पहुंचे। सोनी ने कहा कि ये राजनैतिक दुर्भावना से तंग परेशान करने के उद्देश्य से किया गया कार्य है, जिससे परिवादियों को दुकानों से बेदखल करना चाहते है। इस प्रक्रिया में किसी कानूनी कार्रवाई को फॉलो नहीं किया गया है। जबकि परिवादीगण लंबे समय से यहां काबिज है और बिजली बिल अपनी अपनी दुकानों के नामों से ले रखा है।





