September 17, 2026
0001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2026। नशा मुक्त समाज जागरण मंच के बेनर तले स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर में जनजागरण सभा का आयोजन किया गया। इस सभा मे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता मौजूद रहे एंव नशा मुक्त समाज के लिए मंथन किया गया। सभा मे इस अभियान को ओर गति देने एवं प्रभावी संचालन के लिए तहसील कार्यसमिति का गठन करते हुए भंवरलाल दुगड़ को संरक्षक, मनमोहन भारतीय को संयोजक, डॉ मदन सैनी, नितिन सिंह, रजनीश कौशिक व रणवीर सिंह को सहसंयोजक बनाया गया। समिति में रिंकू, एडवोकेट अनिल धायल, लक्ष्मीकांत वर्मा, अजय झाबक, मालाराम को सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर अथिति वक्ता के रूप में मौजूद राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सहप्रान्त प्रचारक राजेश कुमार ने नशे के बढ़ते दुष्परिणाम, दुष्प्रभाव, सामाजिक व पारिवारिक नुकसानों के बारे में बताते हुए नशा मुक्त समाज बनाने में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। सभा मे इस अभियान के तहत जनजागरण, युवा संवाद,विद्यालयों, ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आदि आयोजित करने की रूपरेखा भी बनाई गई।