


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2026। भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के सामाजिक बहिष्कार किए जाने की आवाज कई मंचो से मुखर होने लगी है और हर गांव शहर में आमजन भी भ्रष्टाचार से बुरी तरह से पीड़ित हो गया है। फसल बीमा में फर्जीवाड़े की शिकायतें और बीमा राशि हड़पने के मामले में प्रदेश भर में सामने आ रहें है। ऐसे में गांव पूनरासर के जागरूक किसानों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई और जिला कलेक्टर से जांच की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं सोमवार को सेरूणा पुलिस ने बीमा राशि में हुए फर्जीवाड़े की शिकायत पर दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवादी किसान रामुनाथ पुत्र मूलनाथ ने बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, सीएससी के व्यक्ति और इससे संबंधीत कर्मचारी व अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने 1 जुलाई 25 से 7 सितंबर 2026 के बीच अनेक किसानों की खातेदार कृषि भूमियों पर कुटरचित दस्तावेजों से फर्जी बीमा पॉलिसियां जारी की और क्लेम उठा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई महेंद्र सिंह को दी है।








