September 14, 2026
WhatsApp Image 2026-09-14 at 19.42.51

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के गांव कोटासर में सोमवार को आस्था और सामूहिक सहभागिता का उदाहरण देखने को मिला। गांव में पाबूजी महाराज एवं गोगाजी महाराज के मंदिर निर्माण के लिए एक साथ भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और दोनों लोकदेवताओं के जयघोष के बीच ग्रामीणों की मौजूदगी में मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। पाबूजी महाराज मंदिर के लिए पंडित विजय कुमार जाजड़ा तथा गोगाजी महाराज मंदिर के लिए पंडित मदनलाल जोशी ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न करवाया। भूमि पूजन के बाद ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण को लेकर सामूहिक रूप से सहयोग एवं सहभागिता का संकल्प लिया।

मंदिर निर्माण कमेटी के प्रबंधक अगरसिंह पड़िहार ने बताया कि दोनो मंदिरों के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। गांव के लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार नकद राशि के साथ-साथ ईंट, सीमेंट, बजरी, पटियां एवं अन्य निर्माण सामग्री का सहयोग किया है। पाबूजी महाराज मंदिर निर्माण में हरिसिंह चौहान, सरपंच प्रतिनिधि शेरसिंह चौहान, दिवंगत डूंगरसिंह रूपावत परिवार, दिवंगत लिछमणसिंह चौहान परिवार, ठेकेदार रमेशकुमार रामावत, अमरसिंह पड़िहार, रामचंद्र मुंड, मोहनसिंह चौहान, लक्ष्मणसिंह हंसावत, मालाराम नायक, भंवरलाल नायक, तेजाराम नायक, मदनसिंह चौहान, भीखसिंह पड़िहार, स्व. भंवरलाल जोशी परिवार गंगाशहर, जेठाराम सुथार, लक्ष्मणसिंह पड़िहार, रामदयाल शर्मा, घनेसिंह किसतूरसिंह, शंकरदास रामावत, हरदास रामावत, मदनलाल जोशी, मलसिंह हंसावत, गणपतराम सारण, सुमेरसिंह भाटी एवं भगदास रामावत सहित अनेक ग्रामीणों ने सहयोग किया। इसी प्रकार गोगाजी महाराज मंदिर निर्माण में शेरसिंह चौहान, दिवंगत डूंगरसिंह रूपावत परिवार, लिछमणसिंह पड़िहार, मदनसिंह चौहान, राजेंद्रकुमार जोशी गंगाशहर, हरिसिंह, अमरसिंह, मदनलाल जोशी, धनेसिंह, आईदानराम सुथार, हरदास रामावत, डूंगरसिंह धनेसिंह, दिवंगत लिछमणसिंह, जेठाराम सुथार, भगदास रामावत, रामदयाल शर्मा, मोहनसिंह चौहान, जगदीश महाराज, शंकरदास रामावत एवं सुमेरसिंह भाटी सहित ग्रामीणों ने सहयोग का संकल्प लिया। भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रेमसिंह पड़िहार, अमरसिंह पड़िहार, भीखसिंह पड़िहार, मालसिंह राठौड़, किशोरसिंह राठौड़, लिछमणसिंह राठौड़, हरिसिंह चौहान, मोहनसिंह चौहान, मदनसिंह चौहान, शेरसिंह चौहान, रणवीरसिंह चौहान, मालाराम सारण, मूलाराम सारण, गणपतराम सारण, राकेश सारण, जेठाराम सुथार, मांगीलाल सुथार, रामलाल सुथार, जगदीश प्रसाद जोशी, शंकरदास रामावत, भगदास रामावत, हरिदास रामावत, ओमसिंह भाटी, गोपीसिंह भाटी, लक्ष्मणसिंह पड़िहार, फूससिंह, मूलाराम नायक, धनाराम नायक, लालूराम नायक, मालाराम नायक, तेजाराम नायक, भंवरलाल नायक, मोहनराम नायक, मंगलाराम नायक, हरिराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।