September 14, 2026
WhatsApp Image 2026-09-14 at 18.52.39

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2026। उपजिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा को देखते हुए दानदाताओं द्वारा 12 एसी भेंट किए गए है। इनमें श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास निवासी एवं मुंबई प्रवासी रमेश नागरमल तंवर ने 9 एसी तथा श्रीडूंगरगढ़ निवासी देवराज लक्ष्मीनारायण गुरनाणी ने 3 एसी भेंट किए है। इस अवसर पर श्रीगोपाल राठी ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए किया गया सहयोग समाज के लिए प्रेरणादायी है। रणवीर सिंह खीची ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा में किया गया सहयोग सबसे सार्थक सेवा है। विजयराज सेवग ने कहा कि अस्पताल की सुविधाओं में इस तरह के सहयोग से आमजन को सीधा लाभ मिलता है। भ्रूण हत्या गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने कहा कि सामाजिक सहभागिता से अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में दानदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए अस्पताल प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश स्वामी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस सेवा कार्य के प्रेरक फार्मासिस्ट संदीप पारीक, सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र स्वामी एवं बबलू सिंधी रहे। आपनो गांव श्रीडूंगरगढ ग्रुप परिवार के राजेंद्र स्वामी ने इस योगदान को अनुकरणीय बताया। इस दौरान गुरनाणी परिवार से रूपेश कुमार, सुनील कुमार, जेठानंद, कमल, नरेंद्र एवं हनी गुरनाणी के अलावा डॉ. जगदीश गोदारा, डॉ. रविन्द्र गोदारा, नर्सिंग ऑफिसर रमाकांत शर्मा, करणी सिंह बाना, निर्मल पुगलिया, किशोर मारू, देवेंद्र स्वामी, सुनील सारस्वत, नरेंद्र दुसाद सहित अन्य मौजूद रहे।

यहाँ लगेगी ये 12 एसी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल में दी गई 12 एसी जनरल वार्ड 4, लेबर वार्ड में 4, नर्सिंग ड्यूटी रूम नबंर 7 में 1, ओपीडी रजिस्ट्रेशन में 1, इंजेक्शन रूम में 1, ट्रॉमा ICU में 1 एसी लगाई जाएगी।