


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2026। रविवार को बाबा की बीज पर बाबा रामदेव के भक्तों में जबरदस्त उल्लास है। बाबा के मंदिरों में विशेष आयोजन हो रहें है। मंदिरों को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया है। भक्तों ने केक काटे और भजन कीर्तन के साथ भक्तिमय उत्सवों के आयोजन किए। मंदिरों में सुबह से शाम तक भक्तों की रौनक रही। शाम को बाबा की आरती के विशेष आयोजन किए गए। भक्तों ने जमकर जयकारे लगाए। घरों में श्रद्धालुओं ने बीज के चांद के दर्शन भी किए। मोमासर बास ताल मैदान स्थित बाबा रामदेव मंदिर में बाबा के जन्मदिन के अवसर पर मूल निवासियों ने के काटकर जन्म दिवस मनाया इस मौके पर मंदिर को मंदिर परिसर को सजाया गया। पंडित राधे पारीक ने विशेष पूजा अर्चना व ज्योत कर्रवाई। इस दौरान प्रसाद का आयोजन भी किया गया और रात 9 से 1 बजे तक जागरण का आयोजन होगा।











