September 14, 2026
IMG-20260913-WA0074

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2026। महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आगामी 20 सितम्बर 2026 को तेजा मंदिर श्रीडूंगरगढ़ में भव्य मेला व विशाल जागरण का आयोजन होगा। इस सम्बंध में रविवार को मन्दिर प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम से सम्बंधित पोस्टर का विमोचन किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष मंगलाराम गोदारा, पूर्व विधायक, भंवरलाल सारण, गोपाल सायच, प्रभुराम बाना, सीताराम सीवर, चांदराम चाहर, सीताराम सिंवर, हरिप्रसाद भादू, कोड़ाराम भादू, मोहन सारण शामिल हुए। सभी ने तैयारी सम्बन्धी चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए अलग अलग टोलियां बनाकर जिम्मेदारी दी गयी।