








ठुकरियासर से उत्तरादा बास संघ हुआ रामदेवरा रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर के उत्तरादा बास से रामदेवरा पैदल यात्री संघ धूमधाम से रवाना हुआ। संघ सदस्यों ने विधि विधान से बाबा का पूजन किया व ध्वजा लेकर जयकारों के साथ रवाना हुए। अनेक श्रद्धालुओं ने डीजे के साथ नाचते गाते पुष्प वर्षा करते हुए ग्रामीणों ने पदयात्रियों को शुभकामनाएं देकर विदा किया। इस मौके पर मुलाराम पुजारी, सरपंच अमराराम गांधी, ओमप्रकाश गांधी, पुराराम गांधी, चुन्नीलाल गांधी, रावताराम गांधी, ओमप्रकाश, भेराराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

दुलचासर से 10 सितंबर को होगा संघ रवाना, पोस्टर का किया विमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार सुबह गांव दुलचासर में बाबा रामदेव मदंरि में श्रद्धालुओं ने 10 सितंबर की सुबह 6 बजे रवाना होने वाले संघ के पोस्टर का विमोचन किया। यहां पुजारी गोविंदराम सांडेला, संघ अध्यक्ष संदीप कुमार मूंधड़ा सहित अनेक सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहें। श्रद्धालुओं ने बाबा की पूजा अर्चना कर ज्योत की और बाबा के जयकारों के साथ पोस्टर का विमोचन किया। अध्यक्ष ने बताया कि 10 सितंबर 2026 को संघ प्रातः 6:00 बजे रवाना होगा और आज शाम बाबा का जागरण है। श्री गोपाल गौशाला दुलचासर के सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि संघ द्वारा कल बुधवार को गांव के घर घर में बाबा रामदेवजी की ध्वजा वितरित की जाएगी। संघ सदस्यों ने श्रद्धालुओं से पैदल रामदेवरा संघ के साथ चलने का आग्रह किया है।








