








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा नगरपालिका चुनाव 2026 में विशेष कार्यक्रम जनता की अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रविवार शाम को पारासर मंदिर, सोनी कुआं के पास जनता कि अदालत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां वार्ड 1, 2, 38, 39 व 40 के सभी पार्षद प्रत्याशी जनता के सामने सीधी चर्चा में शामिल हुए। यहां वार्ड 38, 39 व 40 में पेयजल की समस्या व साफ सफाई का मुद्दा छाया रहा। वहीं चर्चा के केंद्र में शहीद भगतसिंह पार्क का मुद्दा भी आया। प्रत्याशियों ने आगामी विजन भी बताया और जनता के सवालों के जवाब भी दिए।
कार्यक्रम संयोजक विशाल स्वामी ने पांचो वार्डों के प्रत्याशियों सहित मतदाताओं की संख्या की जानकारी दी। वार्ड 1 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी रुखमा देवी के प्रतिनिधि त्रिलोकचंद नायक, कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी संतोष देवी के प्रतिनिधि नानूराम मेघवाल, निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी तज्जू देवी के प्रतिनिधि पन्नाराम मौजूद रहें, वहीं माकपा प्रत्याशी कोमल जावा शामिल नहीं हो पाए। वार्ड 2 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी नंदराम गोदारा, कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी सीताराम महिया, निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण स्वामी उपस्थित रहें। वार्ड 2 के माकपा पार्षद प्रत्याशी सरवर अली शामिल नहीं हो पाए। वार्ड 38 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी मोनिका देवी के प्रतिनिधि राहुल आसोपा, कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी रचना के प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी विनीता के प्रतिनिधि भरत उपस्थित रहें। वार्ड 39 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी महावीर पांडिया, निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी रमेश कुमार पुरोहित उपस्थित रहें। वहीं भाजपा पार्षद प्रत्याशी अरुण पारीक शामिल नहीं हो पाए। वार्ड 40 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी लालचंद पुरोहित, कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी सीताराम जोशी के प्रतिनिधि पवन जोशी, रालोपा पार्षद प्रत्याशी रामलाल सारण, माकपा पार्षद प्रत्याशी काशीराम, निर्दलीय (विकास मंच) पार्षद प्रत्याशी जितेन्द्र स्वामी उपस्थित रहें। प्रत्याशियों एवं प्रतिनिधियों ने जनता से सीधी बातचीत में जनता के सवालों के जवाब देते हुए वार्डों में नया सुधार लाने की बात कही। इस दौरान इन वार्डों के वार्डवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए और स्वामी ने सभी का आभार जताया।
आज शाम छह वार्डों में होगी जनता की अदालत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज शाम वार्ड 23, 24, 25, 26, 27 व 28 के छह वार्डों में जनता की अदालत का आयोजन किया जाएगा। इन वार्डों के सभी प्रत्याशी व वार्डवासी श्रीराम भवन के सामने शाम 7 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और लाइव में आमने सामने वार्ड के विकास व विजन पर चर्चा करेंगे। ये कार्यक्रम जनता व जनप्रतिनिधियों की जागरूकता के आयोजित किया जाने वाला अद्भूत प्रयास है जिससे क्षेत्र में एक जिम्मेदारी का भाव तय हो सकें।






