








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितम्बर 2026। वार्ड 33 में कांग्रेस की लहर बनती नजर आ रही है एवं यहां के कांग्रेस प्रत्याशी बनवारीलाल भार्गव के पक्ष में माहौल बन गया है। यह दावा कांग्रेस के नेताओं ने किया एवं मौका था वार्ड 33 के कांग्रेस प्रत्याशी कार्यालय के उदघाटन का। इस मौके पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा, कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष विमल भाटी, निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष अंजूदेवी पारख आदि अतिथि रूप में मौजूद रहे एवं सभी ने वार्डवासियों को संबोधित करते हुए वार्ड की सेवा सक्षम व्यक्ति को सौंपने का आग्रह किया। कांग्रेस नेताओं ने अपने प्रत्याशी बनवारीलाल के सेवाभावी स्वभाव, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व को नजर में रख कर ज्यादा से ज्यादा मतदान कर भार्गव को विजयी बना कर पालिका में भेजने की अपील की। इस दौरान प्रत्याशी बनवारीलाल भार्गव ने सभी वार्डवासियों का आभार जताते हुए हमेशा वार्डवासियों के हर सुख: दुख: में साथ खड़े रहने का वायदा किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं वार्ड के प्रबुद्धजन, युवा आदि मौजूद रहे।






