


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 4 सितंबर 2026। रामदेव नगर स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर में चल रही रामदेव कथा के चौथे दिन शुक्रवार को बाबा रामदेवजी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों का भावपूर्ण वाचन हुआ। कथा के दौरान श्रद्धालु बाबा की भक्ति में भावविभोर नजर आए और कथा स्थल बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। कथावाचक संतोषसागर महाराज ने बाबा रामदेवजी के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और मानव कल्याण के लिए किए गए कार्यों का वर्णन करते हुए कहा कि बाबा के जीवन का संदेश केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, समरसता और जरूरतमंदों की सहायता के रूप में भी सामने आता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से बाबा रामदेवजी के आदर्शों और भक्ति को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। कथा के दौरान रुणेचा धाम की पैदल यात्राओं में श्रद्धालुओं की सेवा से जुड़े विभिन्न संघों एवं सेवा समितियों के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। आयोजन में सेवा को बाबा रामदेवजी की भक्ति का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए सेवाभावी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया। रुणेचा पैदल यात्री संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष हरी मूंधड़ा का सम्मान गोविन्द प्रसाद बासनीवाल ने, रुणेचा धाम पैदल यात्री संघ के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश तापड़िया का मांगीलाल पारीक ने, डोर टू डोर रुणेचा पैदल यात्री सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष संजय करनाणी का बगतावर सिंह ने तथा रुणेचा पैदल यात्री सेवा समिति बिग्गा बास के अध्यक्ष सीताराम बिहानी का मनसुख मोड़ ने अभिनंदन किया। इसी क्रम में द्वारिकाधीश रुणेचा पैदल यात्री संघ के अध्यक्ष रामदयाल पारीक का गंगासिंह राजपूत ने, सुखी संघ सेवा समिति के अध्यक्ष नारायण नाई का रामस्वरूप प्रजापत ने, न्यू सुखी संघ सेवा समिति के अध्यक्ष संजय माली का सत्यनारायण प्रजापत ने, मित्र मंडल पैदल यात्री संघ के अध्यक्ष देवीलाल उपाध्याय का बलवीर सिंह राजपुरोहित ने तथा रामदेवरा पैदल यात्री सेवा समिति मोमासर बास के अध्यक्ष भोजराज प्रजापत का दीनदयाल प्रजापत ने सम्मान किया। वहीं अपना संघ ध्वजाबंधधारी सेवा समिति के अध्यक्ष केके जांगिड़ का चीरंजीवी प्रजापत ने, अपना संघ पैदल यात्री संघ के अध्यक्ष तेजपाल का कालूसिंह राजपूत ने, सत्यम संघ पैदल यात्री के अध्यक्ष जगदीश रेगर का शिवरतन नाई ने, मन्नत पूरी पैदल यात्री संघ के अध्यक्ष थलाराम का तनसुख प्रजापत ने, युवा वाल्मीकि मंडल संघ के अध्यक्ष श्रवण कुमार महावर का सुनील प्रजापत ने तथा भगत मंडल वाल्मीकि संघ के अध्यक्ष सोनू तेजी का अर्जुन सिंह ने सम्मान किया। शांति मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण करने के साथ बाबा रामदेवजी के बताए मार्ग पर चलने और सेवा कार्यों से जुड़ने का संकल्प लिया।













