September 3, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2026। नगरपालिका चुनाव 2026 में नाम वापसी के लिए गुरूवार दोपहर तीन बजे तक का समय है। दोपहर एक बजे तक छह और प्रत्याशियों ने अपने पर्चे उठा लिए है। निर्वाचन अधिकारी झंवरलाल मित्तल के सामने पेश होकर वार्ड 34 में रामचंद्र सुनार, वार्ड 19 में ओमप्रकाश, वार्ड 34 में पवन सोनी, वार्ड 6 में छाया हनुमान प्रसाद मोदी, वार्ड 18 में चंचल मेघराज सोनी, वार्ड 32 में पवन कुमार नाई ने अपने पर्चे उठा लिए है। ऐसे में अब 170 पार्षद प्रत्याशी 40 वार्डों के चुनाव मैदान में डटे है।
वहीं अनेक प्रत्याशी आज उपखंड कार्यालय पहुंचकर अपने वार्ड में कार्यालय खोलने की अनुमति लेने पहुंच रहें है।
चुनाव की पल पल की खास अपडेट से जुड़े रहने के लिए आप जुडे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ