


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2026। नगरपालिका चुनाव में बुधवार को बड़ा मोर्चा बनकर उभर रहें विकास मंच ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हुनमान धोरा के बालाजी मंदिर प्रांगण में सार्वजनिक रूप से शपथ ली है।
मंच के प्रत्याशियों ने पालिका में ठेके नहीं लेने, भ्रष्टाचारी नहीं बनने और मंच की रीति नीति से काम कर सेवादार बनने का संकल्प लिया। जतनसिंह ने पार्षद के रूप में मिलने वाले मानदेय को सेवा में देने की बात कही। मंदिर प्रांगण में पंडितों ने स्वस्ति वाचन किया। एडवोकेट प्रवीण पालीवाल ने स्टाम्प पेपर पर लिखी शपथ का वाचन किया। पार्षद उम्मीदवारों ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की जनता के प्रति उत्तरदायित्व प्रकट किया। वार्ड 1 की तजूदेवी पत्नी पन्नालाल सांसी, वार्ड 2 लक्ष्मीनारायण स्वामी, वार्ड 4 में राजकुमार महावर, वार्ड 5 रामचंद्र जाट, वार्ड 6 रूपा देवी पत्नी रमेश कुमार, वार्ड 7 के शूरवीर मोदी, वार्ड 8 ओमप्रकाश वाल्मीकि, वार्ड 9 पार्षद प्रतिनिधि रेवंतराम सायच, वार्ड 10 रामेश्वरीदेवी किशोर प्रजापत, वार्ड 14 भावना जूली आलवानी, वार्ड 15 रामंचद्र ओझा, वार्ड 17 जतनसिंह राजपुरोहित, वार्ड 18 ज्यानीदेवी कुंभाराम सहित प्रतिनिधि परमेश्वर गोदारा, वार्ड 19 प्रेमप्रकाश, वार्ड 22 किशनसिंह, वार्ड 23 कैलाश प्रजापत, वार्ड 24 कौशल्या भरत प्रजापत, वार्ड 26 आईना स्वामी के प्रतिनिधि चाचा कालूराम स्वामी, वार्ड 27 कमला देवी रामेश्वरलाल के प्रतिनिधि गोपाल पारीक, वार्ड 28 श्यामसुंदर सारस्वत, वार्ड 31 मोहित भोजक, वार्ड 32 गौरीशंकर नाई, वार्ड 33 हनुमान नाई, वार्ड 34 घनश्याम सुथार, वार्ड 35 भंवरलाल शर्मा, वार्ड 37 विकास प्रजापत, वार्ड 38 विनीता भरत पारीक, वार्ड 40 जितेंद्र स्वामी ने गंगाजल व पुष्प हाथ में लेकर शपथ ली।
वहीं प्रत्याशी वार्ड 21 मनोज डागा, वार्ड 30 श्रद्धा जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, वार्ड 36 के कमल झंवर, वार्ड 39 रमेश राजपुरोहित शाम को तथा वार्ड 16 आदिल तंवर और 12 हेदर अली दरगाह में शपथ लेंगे। मंच के शूरवीर मोदी ने सभी का आभार जताया व जमीन नहीं बेच कर जनता की सेवा करने का संकल्प दोहराया। मोदी ने प्रशासन व राज के साथ होने का आरोप लगाया और जनता के साथ से विजय हासिल करने की बात कही। चुनाव के बाद होने वाली खरीद फरोख्त को रोकने की जिम्मेदारी उठाने की बात कहते हुए साधारण व सत्यनिष्ठ होकर चुनाव लड़ने की बात कही। मोदी ने कहा कि ट्रोमा सेंटर तय स्थान पर बनाने, भव्य शहीद स्मारक बनाने, ऑपन जिम व वाटर फाउंटेन के साथ सुंदर पार्क डवलप करने, बड़ी चौड़ी नालियों को ढकवाने, रेहड़ी संचालकों के हित में उचित रास्ता निकालेंगे, रोडलाइट लगवाने, सुलभ शौचालय बनवाने का मंच का विजन क्लीयर किया। इस दौरान मंच के कार्यकर्ता मौजूद रहें। सभी प्रत्याशियों की शपथ के व्यक्तिश: वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई इंस्टाग्राम पेज पर देखें:- https://www.instagram.com/sridungargarhtimes331803?igsi=anY2NnY1dTVsNjc1






