September 2, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 02 सितंबर 2026। औद्योगिक प्रशिक्षण से जुड़कर रोजगार सुनिश्चित करने का एक ओर अवसर युवाओ व महिला अभ्यर्थियों को मिला है। राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में सत्र 2026-27/28 में प्रवेश के लिए 3 सितंबर दोपहर 1 बजे तक आवेदन किया जा सकेगा।
सरदारशहर रोड पर स्थित रमन आईटीआई कॉलेज के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षणों के लिए रिक्त रही सीटों पर प्रवेश के लिए सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 3 सितंबर 2026 दोपहर 1 बजे तक एसएसओ पोर्टल अथवा ई-मित्र के माध्यम से नवीन ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद उसका प्रिंट निकालकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित ITI कॉलेज में प्रस्तुत करना होगा संस्थान स्तर पर प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची 3 सितंबर को शाम 5 बजे तक जारी की जाएगी। मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया 4 सितंबर को सुबह 11 बजे से संबंधित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में होगी। प्रवेश के समय निर्धारित शुल्क संबंधित संस्थान में जमा करना होगा। भविष्य में अपने रोजगार को सुनिश्चित करने वाले युवा व युवतियां इन कॉलेजों में प्रवेश पा सकेंगे।