August 28, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2026। हाइवे पर कस्बा क्षेत्र में घूमचक्कर के व्यस्ततम मार्ग पर एनएचआई द्वारा सड़क दुरस्तीकरण का कार्य किया जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि ये दिन दहाड़े लापरवाही नहीं एनएचआई की मनमानी भी है। जागरूक युवाओं ने बताया कि ये शहर का सबसे व्यस्त चौराहा है, जहां दिन में यातायात बंद कर आमजन को प्रताड़ित किया जा रहा है। जागरूक नागरिकों ने बताया कि हाइवे अथॉरिटी को ये कार्य रात को करना चाहिए। आज सुबह से यहां बार बार लग रहें लंबे जाम से आमजन बुरी तरह से प्रभावित हो रहें है। कल राखी के त्योहार को देखते हुए महिलांए, स्कूली बच्चे, यात्रियों सहित हजारों लोग परेशान हो रहें है। बता देवें एनएचआई द्वारा गत दिनों से सड़क दूरस्त करने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें आज कार्य घूमचक्कर के पास किया जा रहा है। जिसके चलते यहां मार्ग से आवागमन बंद कर दिया गया है व मार्ग को डायवर्ट किया गया है। जिससे बार बार लंबे जाम लग रहें है और इससे अनेक लोगों ने परेशानी जताई है।