Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
30ee309b-0e4b-45be-adfa-d0321f4bf265
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2026। बीते सोमवार क्षेत्र के गांव कितासर बीदावतान में 103 खेजड़ी के हरे वृक्ष काटने की घटना सामने आई और ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना देते हुए रोष जताया। घटना के बाद चार दिन बीतने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीण घटना स्थल पर धरना देकर बैठ गए है। ग्रामीणों ने बताया कि कितासर की रोही में लगातार हरे खेजड़ी के पेड़ काटने की घटनाएं हो रही है, जिससे गांव में हरियाली व पर्यावरण पर संकट मंडरा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि बीते सोमवार हुई खेजड़ी की बेखौफ़ कटाई के बाद आज चौथे दिन भी प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीण 4 दिन से धरने पर बैठे हैं और खेजड़ी कटाई बंद करने की मांग को लेकर नारेबाज़ी कर रहे हैं। कितासर बीदावतान के सरपंच लालाराम एवं पर्यावरणप्रेमियों ने बीते सोमवार प्रशासन को खेजड़ी कटाई के विरोध में नए कानून को लागू कर कार्रवाई करने की मांग करते हुए ज्ञापन भी दिया था। प्रशासन द्वारा वन विभाग व राजस्व कार्मिक की रिपोर्ट के बाद मामला भी दर्ज किया गया। इस दौरान चार दिन से धरने पर भरत व्यास, सुनील व्यास, गजेंद्र सिंह, ईश्वर नैन, राजू व्यास, श्रीभगवान, पुरुषोत्तम, कुंदनाराम, दीपू सिंह, पृथ्वी सिंह, जीतू राणा सहित अन्य ग्रामीण व अनेक युवा मौजूद रहे।