


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2026। नगरपालिका चुनावो से जुड़ी बड़ी खबर अभी अभी आई है। जिसमे श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में मतदान दिनांक बदल दी गई है। अब श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर जिले के नगरपालिकाओं की मतदान दिनांक बदल दी गई है। नए ऑर्डर के अनुसार बीकानेर नगर निगम में अब 9 सितंबर को मतदन होगा जोकि पहले 11 सितंबर को होना प्रस्तावित था। वहीं बीकानेर जिले की 6 नगर पालिका नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, खाजूवाला, लूणकरणसर,नापासर में 9 सितंबर को मतदान होना था, जिसे अब बदलकर 11 सितंबर तिथि कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन की सिफारिश पर तारीख बदली है। मेले, तीज-त्योहार और धार्मिक यात्राओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।







