Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2026। कस्बे में हाई स्कूल रोड स्थित धनवंतरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अब प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शुक्रवार को क्षार सूत्र विधि के विशेषज्ञ डॉ सहारण की सेवाएं रोगियों के लिए मिल सकेगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. ओमप्रकाश सहारण द्वारा अर्श, भगन्दर, फिशर सहित अन्य गुदा रोगों का बिना चीर फाड़ के दर्द रहित इलाज किया जा रहा है। डॉ सहारण के पास 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। साथ ही बिना चीर-फाड़ के दर्द रहित उपचार की सुविधा अब धन्वंतरी अस्पताल में उपलब्ध है। विदित रहे कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में इन मस्से के रोगों से जुड़े लोगों को इलाज के लिए काला मंडी पंजाब जाना पड़ता है। लेकिन अब वहीं के प्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा श्रीडूंगरगढ़ आकर इलाज करने की सुविधा मिल सकेगी। चिकित्सालय प्रबंधन ने बताया कि धन्वंतरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में एसी वार्ड व कॉटेज सहित एलआईसी सुविधा, नॉर्मल डिलीवरी व सीजेरियन डिलीवरी सहित सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे, लैब एवं मेडिकल सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध है। अस्पताल में क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतरीन व रियायती दरों में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। अस्पताल में समय समय पर विभिन्न शिविरों के भी आयोजन किए जाते है।

अस्पताल प्रबंधन द्वारा क्षेत्र में डॉ सहारण की पहली विजिट अगले शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को होने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रवासी 8511909989 पर सम्पर्क कर सकते हैं।