Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2026। सड़कों पर दम तोड़ रहें युवा और उजड़ रहें परिवारों के हाल से व्यथित युवा नेता हरिराम बाना ने ट्रोमा सेंटर व फोरलेन निर्माण के लिए जनआंदोलन का आह्वान किया। बाना गांव गांव पहुंचे और लोगों को आंदोलन से जुड़कर जनहित में एक स्वर में आवाज उठाने की मांग की। कल 5 अगस्त को उपखंड मुख्यालय पर आयोजित हो रहें प्रदर्शन को लेकर बाना विभिन्न स्तरों पर संपर्क कर रहें है। बाना ने रविवार को आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के सक्रिय सेवादारों से मुलाकात कर समर्थन देने की अपील की।
आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के सेवादारों की सोमवार रात बैठक आयोजित हुई। जिसमें क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना एवं सीकर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाए जाने की मांग को लेकर विस्तृत विचार मंथन किया गया। बैठक में विशेष रूप से एम्बुलेंस सेवा एवं राजकीय अस्पताल में सेवा दे रहे सेवादारों से उनके अनुभव जानकर सुझाव लिए गए। बैठक में सेवादारों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में समय पर समुचित उपचार नहीं मिलने से अनेक लोगों की जान चली जाती है। ट्रॉमा सेंटर की आवश्यकता को सबसे अधिक वे लोग महसूस करते हैं, जिन्होंने ईलाज के अभाव में अपनों को खोया है या जो प्रतिदिन दुर्घटना पीड़ितों की सेवा से जुड़े हुए हैं। इस पीड़ा को सेवा समिति के सेवादार भली-भांति समझते हैं।
इन विषयों पर विचार-विमर्श के बाद समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि ट्रॉमा सेंटर की स्थापना एवं सीकर-बीकानेर हाईवे को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर 5 अगस्त 2026 को होने वाला आंदोलन गैर-राजनीतिक और जनहित का अभियान है। ऐसे में सेवा समिति इस जन आंदोलन का पूर्ण समर्थन करेगी तथा इसमें सक्रिय भूमिका निभाएगी। बैठक में समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित, मनोज कुमार डागा, शूरवीर मोदी, राज सुथार, जयप्रकाश जवरिया, सत्यनारायण टॉक, भीखाराम सुथार, डॉ. श्याम सेन, डॉ. जय धरु, प्रियंक शाह, सोनू मारू, भवानी, सिद्ध प्रकाश, केकेसी, दिनेश