Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
008-vinod-giri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2026। बीदासर रोड पर सोमवार शाम हुई दुर्घटना में एक बूढ़ी विधवा माँ की आंखो का तारा 22 साल का जवान लालसिंह अकाल मौत का शिकार हो गया। लालसिंह श्रीडूंगरगढ़ गैस एजेंसी में कार्यरत था और प्रतिदिन टैक्सी से गांव पुंदलसर आना जाना करता था। सोमवार को उसे अपने गांव का दोस्त 20 वर्षीय मानसिंह बाइक पर गांव जाते हुए मिला और लालसिंह उसके साथ बाइक पर बैठ कर गांव के लिए रवाना हो गया। बीदासर की ओर से श्रीडूंगरगढ़ आ रहा एक ट्रक काल बन गया और सालासर फांटे के पास बाइक ट्रक से जा भिड़ी। आमने सामने की टक्कर में लालसिंह की मौत हो गई।
लालसिंह दिवंगत पिता माधुसिंह की मृत्यु के बाद अपनी माँ के साथ गांव में रहता था। मृतक का एक बड़ा भाई दूर शहर में काम करता है व दो बहनें अपने ससुराल है। ऐसे में वह माँ के लिए ही श्रीडूंगरगढ़ से प्रतिदिन गांव आना जाना करता था। उसकी मौत से माँ ने हौसला खो दिया और उनके क्रंदन से घर में कोहराम सा मच गया है। गांव भर में माहौल गमगीन हो गया है।
ट्रक चालक के खिलाफ लगाए आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मृतक के चाचा ने पुलिस को रिपोर्ट दी। पदमसिंह पुत्र दुलेसिंह निवासी पुदंलसर ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब 6 बजे वह पीछे चल रहा था और उसके आगे आगे मानसिंह पुत्र महावीरसिंह बाइक चलाते हुए व लालसिंह पुत्र माधोसिंह उसके पीछे बैठा था, चल रहें थे। बीदासर रोड पर गोदारा वेयर हाऊस के पास ट्रक चालक ने गफलत व लापरवाही से ट्रक चलाकर अपनी साइड में चल रही बाइक को टक्कर मार दी। जब दोनों को एंबुलेंस में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया तो लालसिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया व मानसिंह को बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।