


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2026। सरकार उद्योगपतियों को फायदा देने के लिए विदेशी ट्रेड डील ओर 4 लेबर कानून लागू किये जा रहे है लेकिन इनसे देश का किसान, मजदूर व छोटे व्यपारी बर्बाद हो जाएंगे। इन्हें रद्द करने की मांग पर अखिल भारतीय किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन और सीआईटीयू के देशव्यापी आह्वान पर आगामी 10 अगस्त को कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन में शामिल होंगे। साथ ही आगामी 5 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर के निर्माण की मांग को पर होने वाले बड़े विरोध प्रदर्शन में भी संगठनो व पार्टी के कार्यकर्ता आमजनता के साथ शामिल होंगे। यह दोनों निर्णय सोमवार को अखिल भारतीय किसान सभा व खेत मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक में लिए गए है। बैठक पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया में आयोजित हुई व किसान सभा के जिला महामंत्री कॉमरेड अशोक शर्मा अथिति रूप में मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक महिया ने 660 दिनों से ट्रॉमा सेंटर व उपजिला चिकित्सालय के निर्माण की मांग पर आंदोलन चलने के बाद भी सरकार द्वारा आंखे बंद कर लेने पर रोष जताया व आगामी 5 तारीख क्षेत्र की जनता द्वारा सरकार को आरपार का संदेश दिए जाने की बात कही। महिया ने विदेशी व्यापार समझौते से देश के किसानों, कृषि व्यवस्था, ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर होने की बात कही ओर इसके विरोध में पूरी ताकत से लड़ने का आह्वान किया। जिला महामंत्री अशोक शर्मा ने भी दोनों आंदोलनों में पुरजोर भागीदारी कर जन-संघर्ष को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में किसान सभा तहसील अध्यक्ष भंवरलाल भुवाल, तहसील महामंत्री राजेंद्र जाखड़, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश नायक (लखासर), मुकेश ज्याणी, गौरव टाडा, धर्माराम कूकना, हरिप्रसाद सिखवाल, सतुनाथ सिद्ध, अमर गिरी, पेमाराम नायक (पूर्व पंचायत समिति सदस्य, दुलचासर), दौलतराम मेघवाल, प्रह्लाद भांभू, गोपाल भादू, नौरंगराम गोदारा, अमरचंद गोदारा, मुला चुनगर, मामराज गोदारा, मालाराम सांसी, भंवरलाल बाना, मामराज नैण, जेठूसिंह भोजस, भंवरलाल प्रजापत, डूंगराराम महिया, रोहितास सारण, मंगतूराम वाल्मीकि, शेखर रैगर, सुखराम महिया, मदनलाल प्रजापत, हरिराम मेघवाल, पूर्व सरपंच केशरलाल मेघवाल (जालबसर) तथा नौरंगलाल गोदारा सहित अनेक साथियों ने अपने विचार व्यक्त किए।




