


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवासी विस्तारक योजना के प्रदेश संयोजक राजेश गुर्जर के श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर स्थानीय भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर अभिनंदन किया।
राजेश गुर्जर भाजपा नेता एडवोकेट अनिल धायल के कार्यालय पहुंचे और यहां कार्यकर्ताओं ने साफा शॉल व पार्टी दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। गुर्जर ने इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने विस्तारक योजना के तहत संगठन को मजबूत करने, पार्टी की आगामी गतिविधियों एवं कार्यकर्ता विस्तार को लेकर चर्चा की। गुर्जर ने भाजपा पदाधिकारियों ने संगठनात्मक कार्यों को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने पर बल दिया। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, एडवोकेट अनिल धायल,द्वारका प्रसाद सैन, रामसिंह जागीरदार, विक्रम स्वामी, मदन सोनी, रोहित बोहरा, महेंद्र राजपूत, मुकेश जोशी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें। वहीं हाइवे स्थित गढ़ गोपाल होटल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।




