Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026-08-02 at 19.20.32
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

अमरनाथ स्वरूप में सजेगा बाबा बर्फानी का दरबार, कल शाम 8 बजे होगी महाआरती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर बिग्गाबास के गणेश मंदिर में स्थित शिवदयाला प्रागंण में भगवान शिव के अमरनाथ स्वरूप में बाबा बर्फानी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इस अवसर पर शिव दरबार की आकर्षक सजावट होगी। सोमवार शाम 8 बजे महाआरती होगी। महाआरती के पश्चात शिवभक्ति से ओत-प्रोत भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भोलेनाथ के भजनों पर भक्ति रस का आंनद लेंगे। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक नारायण कल्लानी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी शिव भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
मोमासर में ज्ञानशाला का शुभारंभ, प्रति रविवार होगा संचालन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर के तेरापंथ भवन में उपासिका विनोद बाई सुराणा (लुधियाना) एवं तारा बाई बोहरा (हुबली) के सान्निध्य में ज्ञानशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक संस्कार एवं जैन संस्कृति के संरक्षण पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि ज्ञानशाला का संचालन अब प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से किया जाएगा, ताकि बच्चों को धर्म, संस्कार और नैतिक मूल्यों की शिक्षा मिल सके। ज्ञानशाला के संचालन हेतु संगठनात्मक दायित्व भी घोषित किए गए। अणुव्रत समिति मंत्री राकेश संचेती को ज्ञानशाला का संयोजक, अणुव्रत समिति अध्यक्षा सुमन बाफणा को सहसंयोजक तथा ज्योति बाफणा एवं प्रीति बाफणा को उपसंयोजक नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल की रेणु संचेती, पुष्पा पटावरी सहित ज्ञानशाला के विद्यार्थी दिव्या संचेती, सौम्या, प्रियांशु, हिमांशु, अंशिका, राघव, पार्वती एवं आरती उपस्थित रहे। सभी ने ज्ञानशाला को नियमित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा बच्चों में संस्कार, अनुशासन एवं आध्यात्मिक चेतना का विकास करने का संकल्प व्यक्त किया।