Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
IMG-20260801-WA0351
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का सबसे बड़ा शिक्षण समूह भारती निकेतन उत्कृष्ट शिक्षण के साथ साथ अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन में भी सक्रिय है। सामाजिक सरोकारों को निभाने के क्रम में शनिवार को भारती निकेतन प्रांगण में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। निदेशक गिरधर स्वामी ने बताया कि इस मौके पर संस्थान के शिक्षकों, ड्राईवरों, एडमिन स्टाफ आदि ने उत्साह के साथ रक्तदान किया एवं रक्तवीर बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस मौके पर निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने रक्तदान का महत्व बताते हुए रक्तदान से घायलों व जरूरतमंदों को नया जीवन मिलने की बात कही। शिविर में 61 युवाओं ने उत्साह से रक्तदान किया एवं कस्बे के तुलसी ब्लड बैंक द्वारा रक्त संग्रहण किया गया।