





श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2026। बुधवार शाम को बीदासर रोड पर एक बाइक अनियंत्रित होकर स्लीप हो गई और दो बाइक सवार घायल हो गए।
दोनों घायलों को वहां से गुजर रहें जागरूक एक टैक्सी चालक ने अपनी टैक्सी में उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इमरजेंसी में मेडिकल टीम ने बिग्गाबास निवासी 18 साल के गोविंद लूहार को बीकानेर रेफर कर दिया व विष्णु लूहार का यहीं उपचार किया गया है।






