




श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2026। बच्चों में किताबों के प्रति रूचि बढ़ाने व मोबाइल स्क्रीन से दूर रखने के लिए मिशन पढ़ो राजस्थान की शुरूआत बुधवार को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर की गई है। इसके तहत स्कूलों में अनिवार्य रूप से बच्चों से किताब पढ़वाई जाएगी जिससे बच्चों की याददाश्त, एकाग्रता व उच्चारण में सुधार होगा। ये बात ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर ने कितासर के पीएमश्री राउमावि में रीडिंग कैंपेन अभियान की शुरूआत करते हुए कही। पूनियां ने बताया कि ये अभियान 16 जनवरी 2027 तक संचालित होगा जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बच्चों को जोर जोर से बोल बोल कर पढ़ने के फायदे बताते हुए इससे आजीवन पढ़ने के प्रति रूचि पैदा होने की बात कही। एसीबीईओ सुरेंद्र शर्मा श्रीकन्हैयालाल सिखवाल महात्मा गांधी स्कूल में, अशोक कुमार रूपोदवी मोहता राउमावि में, आरपी पवन कुमार ताल मैदान पीएमश्री राउमावि में व आरपी सुशीला कुमारी बालिका डागा राउप्रावि में मौजूद रहें व अभियान की शुरूआत की। वक्ताओं ने बच्चों में पढ़ने की आदत का विकसित होना उनके व्यक्तित्व के लिए जरूरी बताया। वहीं इसी दौरान विद्यालयों में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ व हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की सीख भी दी गई। आप भी देखें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से नन्हें मुन्नों के फोटो:-














