July 22, 2026
08-vinod-giri

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2026। अपराध खबरों में एक खबर श्रीडूंगरगढ़ थाने से आई है। यहां एक परिवादी ने छह आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकियां देने व नगदी छीन ले जाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है।
गांव लिखमादेसर निवासी 24 वर्षीय लिखमाराम पुत्र पूर्णाराम सांसी ने इसी गांव के ईशरराम, गिरधारीराम, आदूराम, जैसाराम, मोहनराम तथा बंबलू निवासी दिलीप के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे आरोपी एकराय होकर उसके घर में घुसे। आरोपियों ने उसके पिता के साथ लाठियों से मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दी। आरोपी उसके पिता के पास जेब में रखें 8 हजार रूपए जबरदस्ती छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी है।