July 10, 2026
001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2026। बैंकों की सहायता से क्षेत्र में लगातार रोजगारों का सृजन हो रहा है एवं विभिन्न ऋणों के माध्यम से क्षेत्रवासी उद्यमों से जुड़ रहे है। ऐसा ही प्रयास शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा किया गया। पीएनबी द्वारा पूरे बीकानेर मंडल स्तरीय आउटरीच कार्यक्रम गांव बिग्गा में आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीणों व ग्राहकों को बैंक की कृषि एवं वित्तिय योजनाओं की जानकारी दी गई। एवं कार्यक्रम में 21 ग्राहकों के 8 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत किए गए एवं करीब 60 करोड़ रुपए के संभावित ऋणों की लीड़ प्राप्त की गई। साथ ही डिजिटल स्वंय सहायता समूह ऋण भी स्वीकृत किया गया। कार्यक्रम में बैंक के अंचल कार्यालय जयपुर से सहायक महाप्रबंधक संदीप झाझड़िया, बीकानेर के मंडल प्रमुख उप-महाप्रबंधक गजेंद्र चौधरी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया एवं आर्थिक सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया। ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न कृषि योजनाओं, कृषि अवसंरचना कोष (AIF) ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), ई-पशु किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह ऋण, डिजिटल ट्रैक्टर ऋण तथा अन्य कृषि ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी आय एवं कृषि गतिविधियों को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ घासमंडी शाखा प्रबंधक कृष्ण मुरारी शर्मा, स्टेशन रोड़ ब्रांच मानसिंह, रीडी शाखा प्रबंधक भगवानाराम तथा बिग्गा शाखा प्रबंधक मोहनलाल सैनी ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बिग्गा शाखा प्रबधंक ने आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों का आभार जताया।।