July 12, 2026
001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2026। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें खास खबरें एक साथ, देखें सभी आयोजनों के फोटो भी।
शिविर में हो रहे ग्रामीणों के लंबित काम, लखासर के ग्रामीणों ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से वर्षों पुराने लंबित काम ग्रामीणों के हो रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को क्षेत्र के गांव लखासर में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पांच काश्तकारों के बीच में लंबे समय से विवाद का कारण बने खाता-विभाजन का महत्वपूर्ण काम आपसी सहमति से हुआ। राजस्व विभाग की पहल पर चंदकोरी देवी, नारायणराम, भागीरथ, मुनीराम एवं मामराज के बीच मौके पर ही खाता-विभाजन हुआ। शिविर में उपखण्ड़ अधिकारी शुभम शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे एवं विभिन्न विभागों से जुड़े ग्रामीणों के कार्य हुए।

जयपुर में आयोजित हुई समिक्षा बैठक, शामिल हुई पारख।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय समिक्षा बैठक शुक्रवार को जयपुर में प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रकोष्ठ के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं बीकानेर जिले की जिलाध्यक्ष अंजू देवी पारख भी शामिल हुई। बैठक में प्रत्येक जिले में महिला सुरक्षा के मुद्दे उठाने, पीडितों को न्याय दिलवाने के लिए संघर्ष करने एवं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्णय लिए गए। बैठक में पारख ने अपने विचार रखते हुए बीकानेर जिले में हुए संगठन कार्यों के बारे में बताया।

योगिनी एकादशी पर की गौसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को योगीनी एकादशी के मौके पर गांव कोटासर में स्थित श्रीकरणी गौशाला में गौसेवा प्रकल्प आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं ने सत्संग कियाएवं विभिन्न गौभक्तों ने हरा चारा सेवा गौवशं के लिए की। गौशाला प्रबंधन द्वारा दानदाताओं का आभार जताया गया।