July 2, 2026
IMG-20260702-WA0002

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आडसर बास में रहने वाला एक 15 वर्षीय युवक बुधवार दोपहर से गायब है। परिजनों ने बताया कि युवक वासुदेव पुत्र मामराज शर्मा बुधवार दोपहर करीब 3 बजे बाजार जाने का कह कर घर से निकला था। लेकिन लौट कर घर नही आया। काफी देर तक घर नही पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन देर रात तक कोई पता नही चल सका। परिजनों ने युवक को सभी जगहों पर तलाश किया और रिश्तेदारों में भी पता किया है लेकिन कोई जानकारी नही मिलने पर खासे परेशान हो रहे है। परिजनों ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों से भी युवक की तलाश करने की अपील की है। अगर आप भी युवक को कहीं देखते है तो युवक वासुदेव के चाचा भंवरलाल सारस्वा को 9687855040 पर या श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को 9414417401 पर सूचित कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाये।