June 29, 2026
4

श्री हरिराम बाबा जन्मोत्सव पर 3 जुलाई को होगा भव्य जागरण
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2026। आड़सर बास में स्थित श्री हरिराम बाबा मंदिर में बाबा के जन्मोत्सव पर 3 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में धूमधाम से तैयारियां की जा रही है तथा श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
आयोजन के तहत प्रातः 9:15 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन होगा। इसके पश्चात सायं 7:30 बजे से महाज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन होगा, जिसमें बीकानेर के प्रसिद्ध भजन गायक सम्पत उपाध्याय अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।
9 सितंबर को निकलेगी सूखी संघ सेवा समिति की 26वीं रामदेवरा पदयात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूखी संघ सेवा समिति की ओर से रविवार शाम प्रजापति भवन से 26वीं गौरवशाली रामदेवरा पदयात्रा निकलेगी। समिति सदस्यों ने रविवार रात 9 बजे तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष नारायण नाई ने की। बैठक में यात्रा की रूपरेखा तय करने के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति की 26वीं गौरवशाली रामदेवरा पदयात्रा 9 सितंबर 2026 को प्रातः 7:15 बजे बाबा रामदेवजी मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना होगी। इस वर्ष यात्रा शुल्क 5,100 रुपये निर्धारित किया गया है। समिति की ओर से प्रत्येक यात्री को दो टी-शर्ट उपलब्ध कराई जाएंगी, वहीं महिला यात्रियों के लिए अलग से विशेष व्यवस्था करने का निर्णय भी लिया गया। यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए भोजन, आवास, चिकित्सा, अनुशासन, जल व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां समिति के सदस्यों को सौंपी गईं। अध्यक्ष नारायण नाई ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में नोरंगलाल प्रजापत, हनुमान टोगसिया, गोविंद प्रजापत, जगदीश तिवाड़ी, हेमराज प्रजापत, प्रकाश तिवाड़ी, मोतीलाल नाई, तीर्थराज पुजारी, आशु नाई, धनराज आंवला, नंदू पारीक, कुम्भाराम, रामानंद, जसवंत माली, महेंद्र मारू, पंकज नाई सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।