








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2026। सेरूणा थानाधिकारी संध्या विश्नोई ने पुलिस टीम के साथ अवैध डोडा पोस्त कारोबार से जुड़े दो आरोपियों को दो अलग अलग कार्रवाइयों में गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया।
विश्नोई ने देर रात 12 बजे बाद पूनरासर आम सड़क पर झंझेऊ की रोही में 9 किलो 100 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ झंझेऊ निवासी 38 वर्षीय ओमसिंह राजपूत को पकड़ा। टीम ने आरोपी को अरेस्ट कर डोडा पोस्त बरामद किया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच नापासर थानाधिकारी सुष्मा को दी गई है।
वहीं रविवार शाम को सेरूणा थानाधिकारी संध्या विश्नोई ने पुलिस दल के साथ नेशनल हाइवे पर स्थित शर्मा होटल पर कार्रवाई करते हुए होटल संचालक मूंजासर निवासी श्रवण कुमार ब्राह्मण को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 642 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चुरा बरामद किया और डोडा पोस्त चुरा बिक्री के 1570 रूपए नगदी बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट मामला दर्ज कर जांच एसआई श्रीडूंगरगढ़ पवन कुमार शर्मा को दी है। दोनों ही आरोपियों को पुलिस द्वारा सोमवार को कोर्ट में पेश करने के लिए लेजाया गया है।




