








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2026। बहन के गहने लेकर एक युवक अपने घर से निकल गया और लापता हो गया। युवक के परेशान पिता ने पुलिस थाने पहुंच कर पुलिस से युवक की तलाश करने की अपील की है।
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लोडेरा निवासी लिछमणाराम ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए बताया कि 25 जून की शाम करीब 6 बजे उसका बेटा मनोज अपनी बहन के गहने जिसमें एक 30 फुलड़ा, एक रखड़ी, 1 जोड़ी लूंगझूमरा लेकर बाइक पर निकल गया। परिवार ने युवक की खोजबीन करने का प्रयास किए परंतु असफल रहें। युवक शनिवार तक लौट कर नहीं आया तो परेशान पिता ने थाने पहुंच कर उसकी तलाश करने गुहार लगाई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच एएसआई आवड़दान को सौंप दी है।



