








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2026। क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान सेसोमूं स्कूल द्वारा शहर के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए “टैलेंट हंट एग्जाम” का आयोजन रविवार, 28 जून को सुबह 10:00 बजे विद्यालय परिसर में किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है। परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा तथा निःशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान की जाएगी। विद्यालय ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें इस परीक्षा में अवश्य शामिल कराएं। परीक्षा में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय पर सेसोमूं स्कूल पहुंच कर इसमें भाग ले सकेंगे। विद्यार्थी या उनके अभिभावक अधिक जानकारी के लिए 8005815926 एवं 9829034047 पर संपर्क कर सकते है।



