June 26, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2026। क्षेत्र के दोपहिया वाहन ग्राहकों और किसानों के लिए बालाजी मोटर्स ने मानसून सीजन को देखते हुए विशेष ऑफर की घोषणा की है। बालाजी मोटर्स द्वारा बजाज की वर्ष 2026 मॉडल की नई मोटरसाइकिलों पर 27 जून से 7 जुलाई 2026 तक 11 दिवसीय “मानसून ऑफर” चलाया जा रहा है।
बालाजी मोटर्स के विक्रम स्वामी ने बताया कि मानसून के दौरान ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह विशेष ऑफर शुरू किया गया है। ऑफर के तहत नई बजाज मोटरसाइकिल खरीदने वाले ग्राहकों को कई आकर्षक लाभ दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि ग्राहकों को 5 फ्री सर्विस का लाभ मिलेगा। इसके अलावा 2 वर्ष अथवा 3 सर्विस तक पार्ट्स पर 5 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।
यही नहीं, ग्राहकों को निश्चित रूप से 7 आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे, जिनमें हेलमेट, साइड बैग, ट्रैवलिंग बैग, वाटर बोतल, मोटरसाइकिल बॉडी कवर, सीट कवर और की-रिंग शामिल हैं।
विक्रम स्वामी ने बताया कि यह ऑफर “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर उपलब्ध रहेगा। ऐसे में जो ग्राहक इस अवधि में नई बजाज मोटरसाइकिल खरीदेंगे, वे इन विशेष सुविधाओं और उपहारों का लाभ उठा सकेंगे।
मानसून सीजन में शुरू किया गया यह ऑफर क्षेत्र के ग्राहकों के लिए एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है, जहां नई मोटरसाइकिल खरीदने के साथ-साथ उन्हें अतिरिक्त सुविधाएं और आकर्षक उपहार भी प्राप्त होंगे। बालाजी मोटर्स ने क्षेत्रवासियों से इस सीमित अवधि के ऑफर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।