







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2026। जहर के असर से एक युवक की तबीयत बिगड़ गई और उसे उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फसलों में छिड़काव के काम आने स्प्रे के असर से शुक्रवार सुबह 22 वर्षीय युवक धनराज निवासी सातलेरा की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मेडिकल स्टाफ द्वारा युवक का ईलाज शुरू कर दिया गया है। वहीं पुलिस को सूचना दे दी गई है।


