June 16, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2026। मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी के अनुसार ही मौसम ने मंगलवार को करवट ली एवं दोपहर बाद धुल भरी आंधी चली व बादलों के साथ हल्की बूंदबांदी हुई। आंधी के कारण गांव जैसलसर में लगे हुए ग्राम सेवा शिविर के टेंट व कागजात उड़ गए व शिविर में आए अधिकारियों, कर्मचारियों ने कमरों में बदं होकर, अपनी गाड़ियों में बैठ कर बचाव किया। वहीं ग्रामीणों को मौके से जाना पड़ा एवं पूरा शिविर खाली हो गया। ठंड़ी हवाओं के कारण क्षेत्र में गर्मी से राहत मिली। वहीं खेतों में बुवाई की गई मूंगफली के बीच उगने से पहले ही उड़ जाने, बाजार की दुकानों, घरों में मिट्टी की परतें जम जाने से आमजन परेशान भी हो रहे है। आंधी के साथ आसमान में बादल भी देखे गए एवं आंधी के बाद हल्की बुंदाबांदी भी हुई। देखें वीडियो व फोटो। करीब आंधे घंटे तक धूल में नहलाने के बाद आंधी आगे बढ़ गई एवं मौसम साफ हो गया। आंधी के बाद चल रही ठंडी हवाओं से आमजन को गर्मी से खासी राहत मिली है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आंधी के कारण श्रीडूंगरगढ़ शहर पर छाया धुल का बादल, नेशनल हाईवे से लिया गया विंहगम फोटो। 

गांव जैसलसर में आंधी से उड़ा ग्राम सेवा शिविर देखें वीडियो– https://www.facebook.com/share/v/14jE8puvwrF/

आंधी के बीच देखें हाईवे पर सफर– https://www.facebook.com/share/r/1BEKjarYBR/

धुल के गुबार में ढका श्रीडूंगरगढ़ शहर– https://www.facebook.com/share/v/1HTMxZkB31/