June 4, 2026
WhatsApp Image 2026-01-04 at 11.03.00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2026। दो सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर चालकों के खिलाफ गफलत व लापरवाही से तेज गति में वाहन चलाकर टक्कर मारने के आरोप में दो अलग अलग मामले दर्ज करवाए है।
टेऊ सूडसर निवासी 37 वर्षीय सुलेमान पुत्र हबीब रहमान छींपा ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि हेमासर फांटा पर 12 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 3.45 बजे एक बस चालक ने लापरवाही व तेज गति से बस चलाकर उसकी पिकअप को टक्कर मार दी। जिससे व और पिकअप चालक को चोटें आई, जब उसने बस चालक को ओलमा दिया तो बस चालक ने उसके साथ थाप मुक्कों से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप को दी है।
वहीं उदरासर निवासी सीताराम पुत्र मुकनाराम सोनी ने एक पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि एक पिकअप चालक ने लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए रोंग साइड में आकर उदरासर धोलिया रोड पर 22 दिसंबर 2025 को करीब दोपहर 1.20 बजे उसके भतीजे श्यामलाल व पुत्र जयप्रकाश की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे दोनों सवार गिर गए व दोनों को गंभीर चोटें आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।