June 4, 2026
WhatsApp Image 2025-12-14 at 19.16.32

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2025। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली का आयोजन किया गया। देश भर से कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी, कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता महारैली में शामिल हुए। क्षेत्र के नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि महारैली में देशभर से कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में सक्रिय होकर पूरजोर प्रयास करने का संकल्प लिया। नेताओं ने बताया कि राष्ट्रीय नेताओं ने हर एक कार्यकर्ता को संगठन के लिए एकजुट होने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ से भी दिल्ली पहुंचे नेता, कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिल्ली रैली में श्रीडूंगरगढ़ से भी नेता व कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। यहां के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, राजीव गांधी पंचायती राज संघठन जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, कांग्रेसी नेता हेतराम जाखड़, कांग्रेस ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू, सेवादल पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विमल भाटी आदि अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंचे व रैली में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा शामिल हुए महारैली में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू शामिल हुए महारैली में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश पीसीसी सदस्य हरिराम बाना शामिल हुए महारैली में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा नेता हेतराम जाखड़ शामिल हुए महारैली में।