July 21, 2026
WhatsApp Image 2025-02-21 at 09.12.41

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2025। पहाड़ो पर बीते दिन हुई बर्फबारी के कारण क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कोहरा छा गया। कोहरे के कारण हाइवे पर एक हादसा भी हो गया है। लखासर से करीब 2 किलोमीटर आगे मूंगफली से भरे एक ट्रैक्टर को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। शेरुणा थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल महेश कुमार दल के साथ मौके पर पहुंचे। महेश कुमार ने बताया कि आडसर निवासी संतोष कुमार मूंगफली लेकर नापासर सेंटर जा रहा था। ट्रेक्टर का टायर पंचर होने से उसने ट्रेक्टर को रोका और तभी कोहरे के कारण पीछे से बीकानेर की ओर जा रहें एक ट्रक ने ट्रेक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में मूंगफली झाल फट गई और ट्रेक्टर चालक के नीचे गिरने से वह मामूली चोटिल हुआ है। किसान ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में जगह नहीं होने के कारण वह मूंगफली लेकर नापासर सेंटर पर तुलवाने रवाना हुआ था। ट्रेक्टर का भी नुकसान हुआ है। हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने हाइवे से वाहन हटाए व चोटिल का प्राथमिक उपचार किया। मूंगफली को एकत्र किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर मूंगफली भरी ट्रेक्टर टॉली को ट्रक ने मारी टक्कर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा पुलिस मौके पर पहुंची, हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने रास्ता साफ करवाया, व मूंगफली पुन: ट्रॉली में भरी जा रही है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्घटना में ट्रेक्टर चालक चोटिल हुआ है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रक कच्चे में उतर कर घुसा झाड़ियों में।