September 10, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा जीत के बाद क्षेत्र में जश्न का दौर जारी है। यहां बाजार में व्यापारियों द्वारा जश्न मनाने से शुरू हुए इस दौर में विधायक जनसेवा केन्द्र स्थित पार्टी कार्यालय में भी कार्यक्रम किया गया। जहां भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पटाके छोडते हुए एक दुसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान पंचायती राज जिला संयोजक हेमनाथ जाखड़, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भवानी तावणियां, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, महेश राजोतिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, विक्रमसिंह शेखावत, मलचंद इंदौरिया, हेमराज भादानी, हरिशंकर पुरोहित, सांवरमल शर्मा, फतेहसिंह जांगीड़, महेश तावणियां, ओमनाथ, चंपालाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। वहीं दूसरी और मुख्य बाजार में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार की अगुवाई में भी कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। यहां पूर्वपालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक, पार्षद भरत सुथार आदि मौजूद रहे। राज्यमंत्री सुथार ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता का विश्वास बताया एवं देश के विकास की नींव बनने वाला परिणाम बताया।