July 21, 2026
0000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसंबर 2024। क्षेत्र के गांव बाना के आगे करीब दो किलोमीटर बीदासर की ओर दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई है। दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। इनमें कालरों की ढाणी निवासी गजानंद पुत्र मालाराम जाट, राकेश पुत्र कालूराम नायक तथा सुरजनसर निवासी रामपाल उर्फ शीशपाल पुत्र भागीरथ जाट घायल हो गए है। घायलों को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के खिदमतगारों ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से तीनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया है।