July 21, 2026
WhatsApp Image 2024-08-23 at 9.07.59 PM (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2024। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान की निवासी एक 50 वर्षीय विधवा ने जरीए इस्तगासा अपने देवर व देवरानी के खिलाफ घर की बाखल पर कब्जा करने व दस्तावेज चुराने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी सावित्री देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में रहती है लेकिन गत 23 जुलाई को उसके पड़ौस में रहने वाले देवर मूलाराम एवं भगवानीदेवी जाट ने दोनो घरों के बीच में लगे पट़्टियों के टुकड़ों को उखाड कर मेरे घर की बाखल पर कब्जा कर लिया। आरोपी मूलाराम ने उसकी ढाणी में घुस कर उसके दस्तावेज भी चोरी कर लिए थे। इस संबध में उलाहना देने पर दोनो ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं हैडकांस्टैबल लक्ष्मण नेहरा को दी है।