July 21, 2026
WhatsApp Image 2024-07-25 at 20.06.15 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2024। क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक रोमांचकारी व बड़ी खबर श्रीडूंगरगढ़ प्रीमियर लीग के बारे में आई है। शीघ्र ही SDPL सीजन-2 शुरू होने वाला है जिसके लिए आवेदन ऑनलाइन प्रारंभ हो गए है। आयोजक समिति के सोनू मुगल ने बताया कि SDPL सीजन-2 के लिए आवेदन शुरू शुक्रवार से प्रारंभ हो गए है और इस प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के खिलाड़ी ही सम्मलित हो सकेंगे। प्रतियोगिता के मैच डे- नाईट होंगे तथा क्रिकेट में रुचि रखने वाले खिलाड़ी आयोजक टीम द्वारा निर्धारित शुल्क जमा करवाए। प्रतियोगिता का आयोजन सरदारशहर रोड स्थित दशहरा मैदान में होगा। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों सहित उनके स्पॉन्सर व खिलाड़ियों के लिए कई आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। समिति के गज्जू माली ने बताया कि प्रतियोगिता को आकर्षक बनाने के लिए इस सीजन पहली बार सरकारी कार्यालयों की टीमों की भी प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसमें शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, न्याय विभाग, पुलिस विभाग व प्रशासनिक कार्यालय की टीमें शामिल होगी। प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी के लिए आयोजन समिति के सोनू मुगल व गज्जू माली से सम्पर्क किया जा सकता है। आनलाइन आवेदन के लिए क्रिकेट खिलाड़ी नीचे दी गई लिंक पर जाकर फार्म भर सकते है। 

https://forms.gle/1EgVvrGqD2LtXM5W8