June 4, 2026
WhatsApp Image 2024-07-10 at 20.43.19

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2024। तहसील के गांव कल्याणसर पुराना में एक खेत में बिजान करने के दौरान दूसरे गुट के लोगों ने हमला कर दिया एवं बिजान कर रहे मजदूर के सर में बर्छी, गंडासी से हमला कर दिया। इस संबध में पीड़ित मूलाराम जाट ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई के साथ मंगलवार रात को गांव के ही फरसाराम जाट के खेत में बिजान करने गया था। बिजान करने के दौरान रात करीब 11.30 बजे इसी गांव के निवासी आरोपी मामराज, रामूराम, रोहिताश, कालूराम, रामचंद्र आदि हथियारों के साथ फरसाराम के खेत में घुसे एवं उन पर हमला कर दिया। मारपीट में मूलाराम के सर में बर्छी की एवं आंख के ऊपर गंडासे की चोट आई। आरोपियों ने उसे लात-मुक्कों से भी पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच एसआई धर्मपाल करेगें।