June 4, 2026
IMG-20240708-WA0073

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2024। गांव पूनरासर में निर्माणाधीन राजपुरा 132 जीएसएस पर सोमवार को कंपनी अधिकारियों के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका घेराव कर लिया। ग्रामीणों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की। ग्रामीणों ने बिजली की समस्याओं के बारे में बताते हुए अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई। भाजपा के जगदीश पारीक ने बताया कि इस दौरान अधिकारियों ने 7 दिन में लाइन का काम शुरू करने और तीन महिने में काम पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुरलीनाथ, राजूनाथ, परमेश्वर, शंकरनाथ, मंगानाथ, किसननाथ, नथानाथ, सुखदास, कालूराम, गणेशाराम, बजरंगलाल, आदुनाथ, रामस्वरूपनाथ, मोहननाथ, ओंकारनाथ सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में ग्रामीणों ने किया घेराव, अधिकारियों ने 7 दिन में काम शुरू करने का दिया आश्वासन।