July 22, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 13 मार्च 2024। प्रशासनिक स्तर पर आमजन के कार्य करने व शिकायतों का निवारण रकने के लिए उपखंड स्तरीय जनसुनवाई कल 14 मार्च को पंचायत समिति सभागार में होगी। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को जनसुनवाई में भाग लेने के निर्देश दिए है। इस दौरान पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों, संपर्क पोर्टल की रिपोर्ट, विभागवार प्रगति रिपोर्ट के साथ अधिकारी शामिल होंगे।