July 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2024। वार्ड तीन के उपचुनाव में खींचतान की राजनीति प्रारंभ हो गई है। यहां वार्ड पार्षद चुनने के लिए मतदान 10 जनवरी को होने वाला है और चुनाव मैदान में उतरे तीनों प्रत्याशी जोर आजमाईश में जुट गए है। इसी बीच भाजपा खेमे के लिए एक खुशखबरी आई है कि वार्ड में माकपा के समर्थक रहें बजरंग सारण अपने सभी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए है। आज उद्घाटन हुए कार्यालय में भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत पहुंचे और बजरंग सारण को दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया। सारस्वत ने फूलमाला पहनाते हुए भाजपा को देश का भविष्य बताया। सारस्वत ने कहा कि वार्डवासी पार्टी हित में वोट देवें और एकजुट होकर भाजपा को विजयी बनावें। उन्होंने प्रत्याशी संतोष बोहरा के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान यहां अनेक भाजपाई मौजूद रहें व प्रत्याशी बोहरा ने सभी का आभार जताया।