June 4, 2026
banner[1]

लखासर में पहुंचा यात्रा रथ, समझाई योजनाएं, उज्ज्वला योजना का दिया लाभ, बांटे प्रचार प्रसार पत्रक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2023। विकसित भारत यात्रा का रथ आज क्षेत्र के गांव लखासर व बेनीसर में पहुंचा और दोनों स्थानों पर केंद्र सरकार की 17 फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी देते हुए शिविरों का आयोजन किया गया। गांव लखासर के राजकीय स्कूल में आयोजित शिविर में यात्रा रथ के पहुंचने पर सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी की अगुवाई में ग्रामीणों ने फूलमालाओं से रथ का स्वागत किया। ग्रामीणों ने विकसित भारत के लिए भागीदारी निभाने की शपथ ली। महिला व बाल विकास विभाग के द्वारा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया गया व गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। बच्चे व माता के पोषण युक्त आहार के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान गांव में 300 कनेक्शन उज्जवला गैस के दिए गए और 15 नए आवेदन भी आए। 15 किसानों को सम्मान निधि से जोड़ा गया। शिविर में गांव की 38 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कृषि विभाग द्वारा ड्रोन से खेतों में कीटनाशक के छिड़काव का प्रदर्शन लाइव किया गया। विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार सबंधी पत्रक का वितरण किया गया। इस दौरान तहसीलदार राजवीर सिंह, प्रधानाचार्य अन्नाराम, ग्राम विकास अधिकारी हरीप्रसाद मीणा, उपसरपंच सज्ज्नसिंह, वार्ड पंच लिखमाराम, डूंगरराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। बता देवें कल गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पूनरासर व जोधासर में शिविरों का आयोजन होगा।   

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर में सरपंच प्रतिनिधि की अगुवाई में किया यात्रा रथ का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला व बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों व गर्भवती महिलाओं के पोषण संबंधी जागरूकता का प्रयास गांव में किया।

राजकीय महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थियों के लिए 8 जनवरी 2024 से 13 जनवरी 2024 तक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य महावीरनाथ ने बताया कि विद्यार्थियों के व्यक्तितत्व विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा टीम स्प्रीट की भावना विकसित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थी अपना नाम कॉलेज में उपस्थित होकर लिखवा सकते है। एक विद्यार्थी तीन खेल में भाग ले सकता है। विजेताओं को सम्मानित करने के साथ जिला स्तर व संभाग स्तर के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।